बिहार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बोले- हर घर तिरंगा बने जन-जन का अभियान

मुंगेर,  पीयूष कुमार प्रियदर्शी : हर घर तिरंगा अभियान-2026` के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हवेली खड़गपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर पटेल चौक पर समाप्त हुई।

इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। यात्रा में मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इसे जन-जन का अभियान बनाएं।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नंदलाल बसु चौक पर स्व. नंदलाल बसु, अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, विधायक नचिकेता, कुमार प्रणय, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: