बिहार

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जगाया देशभक्ति का जज्बा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना साहिब विधायक रत्मेश कुशवाहा सहित लायंस क्लब पटना मगध के पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लॉयन संगीता नंदा, लॉयन गीता शर्मा, लॉयन प्रकाश नन्द्रा, लॉयन राजीव भार्गव एवं समाजसेवी निशांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों को लॉयन डॉ. रवि भार्गव एवं लॉयन डॉ. जूली भार्गव ने शॉल एवं मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बच्चों ने ईश्वर वंदना, वंदे मातरम, देश के वीर जवान, देश के सिपाही, नेशनल सिंबल, आजादी का अमृत महोत्सव, दांडी मार्च, ‘आजादी कब मिलेगी’ नाटक, मातृभूमि, हम भारत के हैं, जय हो, एक नया भारत, नन्हा मुन्ना राही, वतन याद रखेगा और हिंदुस्तान का परचम सहित कई देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक देखने को मिली। दांडी मार्च और ‘आजादी कब मिलेगी’ नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की झलक भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि विधायक रत्मेश कुशवाहा ने बिहारवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जिस एकता का परिचय दिया है, वह नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है।

विद्यालय के निदेशक लॉयन डॉ. रवि भार्गव ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी के अंदर उत्साह और उमंग पैदा कर दी। स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाने के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या लॉयन डॉ. जूली भार्गव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व देश में समानता, भाईचारे और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने राष्ट्र की समृद्धि और शांति के लिए संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पम्मी, आनंद, सुभद्रा, प्रियंका, रश्मि, सुजीत, सुनील, नूर, श्रद्धा, स्वाति, चैताली, कौशिकी, प्राचीका, तान्ध्रा और आकांक्षा सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: