पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान का भाजपा नेताओं द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी और संकीर्ण सोच का प्रमाण है। देश जब आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है तब भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रशिक्षित और संचालित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण ऐसे कुकृत्य के माध्यम से दिया है। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कही है।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं किया गया है बल्कि ये भाजपा की दलित विरोधी सोच की उपज है जिसके कारण उसके नेताओं ने ऐसी कृत्य को अंजाम दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अविलंब माफी मांगनी चाहिए एवं दोषियों पर सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के कारण कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह केवल दलितों का अपमान नहीं है बल्कि आजादी के 80 वर्षों बाद भी देश में आरएसएस की मानसिक विकृति की उपज है। पिछले 12 वर्षों के भाजपा एनडीए शासन में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़े हैं और यह सब इन्हीं संघी मानसिकता की देन है।
