बिहार

इस्कॉन मंदिर के पास ट्रैफिक एसपी का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले 2 होमगार्ड

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने इस्कॉन मंदिर के समीप पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर क्षेत्र एवं आसपास तैनात यातायात पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान नो-पार्किंग जोन में अनधिकृत रूप से वाहनों के खड़े होने और इसके कारण उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहनों को खड़ा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दो होमगार्ड अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा

महावीर मंदिर महावीर नगर बेऊर में फिर सजेगा कलाकारों का मेला, 21 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

error: