पटना, जाया कुमारी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में ‘आगाज-2026’ इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

सीएम ने कहा कि ‘गंगा टू ग्लोबल’ योजना के तहत प्रत्येक सत्र में 100 विद्यार्थियों को 1 महीने के लिए विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी। इससे बिहार के छात्रों को वैश्विक स्तर का अनुभव मिलेगा।
उन्होंने घोषणा की कि LNMU में विद्यार्थियों की संख्या 1600 से बढ़ाकर 3000 की जाएगी। संस्थान में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सेंटर फॉर अर्बन पॉलिसी एंड गवर्नेंस और क्वांटम कंप्यूटर सेंटर की स्थापना होगी। पटना के नए टाउनशिप में 10 एकड़ भूमि सेटेलाइट कैम्पस के लिए दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि 15 अगस्त से रात 11 बजे तक ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा शुरू होगी। 211 नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।कार्यक्रम में मंत्री नीतीश मिश्रा, डॉ. एन. विजय लक्ष्मी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
