बिहार

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदौल ओपी एवं छाता ओपी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस आउटपोस्ट की उपयोगिता और क्षेत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए ओपी के संचालन से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी।

इस दौरान पुलिस की प्राथमिकताओं के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक जानकारी साझा की गई। नए पुलिस आउटपोस्ट के शुरू होने से स्थानीय लोगों को पुलिस से जुड़ी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पटना पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

error: