बिहार

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने सोमवार को धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों सहित विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति का जायजा लिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना के अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का भी बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन करने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने और जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

error: