पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए NBW (गैर-जमानती वारंट) के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदकिशोर राय और उपेंद्र राय के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
