बिहार

शराब के खिलाफ कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; देशी-विदेशी शराब बरामद!

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। शराबबंदी कानून के तहत चौक थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है, जबकि एक शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।

चौक थानाप्रभारी राज किशोर सिंह के अनुसार किला रोड से 180 एमएल के टेट्रा पैक में कुल 39.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सिमरन देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नाला पर से 750 एमएल की 11 बोतल मैजिक वोदका और एक बोतल रॉयल स्टैग समेत कुल 9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नई सड़क से पुलिस ने 63 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। वहीं धीरज शर्मा को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: