बिहार

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

अयोध्या, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मया के बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गोसाईगंज में बच्चों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एम.ए. इदरीशी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा के फायदे बताते हुए कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित अभियान के तहत दवा दी जाती है। उन्होंने बच्चों को दवा सही तरीके से लेने और पर्याप्त पानी पीने की जानकारी दी।

सीएचसी मया बाजार के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आजम ने बताया कि एल्बेंडाजोल परजीवी संक्रमण के उपचार और रोकथाम में उपयोगी है। वहीं बीपीएम अमित कुमार ने बताया कि पेट के कीड़ों के कारण बच्चों में पोषण की कमी हो सकती है, जिससे उनके शारीरिक विकास और स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पेट में कीड़ों से होने वाली पेट दर्द, भूख न लगना, वजन कम होना, उल्टी, दस्त, एनीमिया और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर शिक्षक मास्टर राहत अली सलमानी, चन्द्रशेखर इंटर कॉलेज गौहनियां बंदनपुर के प्रबंधक रामतिलक शर्मा, संदीप तिवारी, सावन तिवारी, अखिलेश गौड़, सचिन सिंह, रुख्सार बानो समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: