बिहार

नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सुलतानगंज थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है। इसके अलावा वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 34 लाख 94 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जिसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

पहली कार्रवाई में सुलतानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महेंद्रू पड़ाव के पास छापेमारी कर 100 ग्राम स्मैक के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी विशाल कुमार को भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन नकली सोने जैसे दिखने वाले बिस्किट तथा एक टेंपो बरामद किया गया।

वहीं तीसरी कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 34 लाख 94 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए। वाहन में सवार दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बरामद नकदी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और आगे की जांच जारी है। सुलतानगंज थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों को अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

error: