बिहार

चौथी बार अध्यक्ष बनने पर डॉ. अनिल सुलभ के सम्मान में सजा सावन महोत्सव, कवयित्रियों ने बांधा समां

पटना, अजित। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में रविवार को सावन महोत्सव सह कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए डॉ. अनिल सुलभ के सम्मान में महिला साहित्यिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सावन, प्रेम, श्रृंगार और विरह पर आधारित गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर शाम तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा।

सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यसेविका डॉ. कल्याणी कुसुम सिंह ने की. उन्होंने कहा कि डॉ. अनिल सुलभ के नेतृत्व में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने नई पहचान बनाई है और हिन्दी भाषा-साहित्य के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. उन्होंने सम्मेलन की गरिमा को पुनर्स्थापित करने का श्रेय भी डॉ. सुलभ को दिया।

सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. अनिल सुलभ ने सम्मेलन के साहित्यकारों और विशेष रूप से महिला साहित्यकारों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही सम्मेलन लगातार आगे बढ़ रहा है तथा महिला साहित्यकारों ने हर कठिन समय में संगठन को मजबूती प्रदान की है।

कवयित्री सम्मेलन का शुभारंभ चंदा मिश्र की वाणी वंदना से हुआ. इसके बाद डॉ. पूनम आनंद, डॉ. पुष्पा जमुआर, डॉ. रेणु मिश्र, डॉ. प्रतिभा रानी, पूनम सिन्हा श्रेयसी, सागरिका राय, डॉ. विद्या चौधरी, विभा रानी श्रीवास्तव, सुजाता मिश्र, अभिलाषा कुमारी, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. सीमा यादव, शमा कौसर ‘शमा’, डॉ. प्रतिभा पराशर, ज्योति मिश्र, आशा रघुदेव, उत्तरा सिंह, डॉ. रेखा भारती, प्रेमलता सिंह राजपूत, नमिता लोहानी, लता प्रसार, राजप्रिया रानी, शिवानी गौड़, राजकांता राज, अनुभा गुप्ता, सुनीता रंजन, डॉ. प्रियंका सिन्हा, निशा पराशर सहित अनेक कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री डॉ. शालिनी पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर डॉ. ध्रुव कुमार, कुमार अनुपम, डॉ. नागेश्वर प्रसाद यादव, इंदु भूषण सहाय, हृदय नारायण झा, डॉ. हेमंत कुमार, अश्विनी कविराज, नंदन कुमार मीत, कुमारी मेनका, डॉली कुमारी, मनोज कुमार झा, रोहित कुमार, अजय झा सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार और काव्य-प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: