बिहार

आरआरआईयूएम पटना में ‘स्वतंत्रता दिवस संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM), नई दिल्ली के निर्देशानुसार क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (RRIUM), पटना में शनिवार को “स्वतंत्रता दिवस संकल्प (Independence Day Pledge)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ ही 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले देशभक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत भी हुई। संस्थान के ओपीडी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों, अनुसंधान अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक एवं तकनीकी कर्मचारियों, छात्र-इंटर्न, उपचार के लिए आए मरीजों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रभारी एवं अनुसंधान अधिकारी (यूनानी)/वैज्ञानिक-2 डॉ. अब्दुर्रशीद के प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका तथा स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सेवा भावना की शपथ ली। शपथ के दौरान देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा, कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का उत्साह देखने को मिला। संस्थान ने बताया कि 1 से 15 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Related posts

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

खादी संस्थाओं एवं समितियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

जिले के सभी प्रखंडों में 01-07 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा “विश्व स्तनपान सप्ताह”

error: