बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब व चोरी की बाइक बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की होंडा शाइन एचपी 125 सीसी बाइक भी बरामद की है, जो 23 जुलाई 2026 सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फुलकाहा-लक्ष्मीपुर सड़क स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय, नवाबगंज के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान बाइक पर लदी 90 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजेश महतो, पिता बिंदेश्वर महतो, निवासी ग्राम मानिकपुर वार्ड संख्या-10 के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामद होंडा शाइन बाइक की जांच करने पर पता चला कि यह सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र से लगभग दो माह पूर्व चोरी हुई थी, जिसका मामला संबंधित थाने में 123/26 दर्ज है। पुलिस ने शराब, बाइक और आरोपी को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी की जा रही है। उधर, बरामदगी की सूचना मिलते ही बाइक के वास्तविक स्वामी को इसकी जानकारी दी गई। अपनी चोरी हुई बाइक वापस मिलने की खबर सुनकर वह खुशी से झूम उठे और फुलकाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Related posts

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

खादी संस्थाओं एवं समितियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

जिले के सभी प्रखंडों में 01-07 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा “विश्व स्तनपान सप्ताह”

error: