बिहार

जहानाबाद एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों तथा विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटों की समयबद्ध तामिला, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा थाना की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जाए।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं ने लिया सेवा और देखभाल का संकल्प

इस्लामी न्याय व्यवस्था के बिना इस्लामी जीवन की कल्पना नहीं : अमीर-ए-शरिया

error: