बिहार

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने ए.एन. कॉलेज स्थित प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईवीएम प्राप्ति स्थल, मतगणना कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहें और उनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट रिसेप्शन टेबल की व्यवस्था इस तरह करने को कहा, जिससे मतदान कर्मियों को सामग्री जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं, मतगणना केंद्र के निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने यातायात प्लान को भी बेहतर तरीके से तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि मतदान कर्मियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Related posts

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान

डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में छात्र-अभिभावक परामर्श कार्यक्रम आयोजित

error: