ताजा खबरेंबिहार

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे रहेगा। शनिवार के दिन विद्यालय पूरे समय नहीं चलेंगे, बल्कि टिफिन ब्रेक के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय लंबे समय से उठ रही जन मांग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुंगेर जिले के असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह के दौरान इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा उठा था, जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब राज्य के सभी स्कूलों में शनिवार को आधे दिन की ही पढ़ाई होगी और टिफिन ब्रेक के बाद छात्रों को घर भेज दिया जाएगा। उनकी इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सरकार का मानना है कि यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

error: