बिहार

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

दिल्ली, सोनू कुमार :  प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शेखावत ने कहा कि सारनाथ शांति, ज्ञान और करुणा का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मानवता के लिए भारतीय सभ्यता के गहन आध्यात्मिक और दार्शनिक योगदान को दर्शाता है। श्री शेखावत ने कहा कि विश्व धरोहर सूची में इसका शामिल होना इस बात की पुष्टि करता है कि राष्ट्र विचारों के उद्गम स्थल के रूप में अपनी स्थायी भूमिका निभाता रहेगा।

Related posts

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

नए शिक्षा मंत्री होंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा

error: