पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश प्रवक्ता-सह-बिहार विधान परिषद की सदस्य डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बड़ी ही चालाकी के साथ आर.एस.एस के एजेंडों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी बिहार के 551 विद्यालयों में बिना कोई विकास की राशि देकर, विद्यालयों का रंग भगवा कर मॉडल स्कूल बतलाकर, विद्यालयों का नाम सरस्वती विद्या निकेतन रख दिया और बिहार के गरीब जनता की गाढ़ी मेहनत से कमाई गई राशि को पानी की तरह बहाकर विद्यालयों का उद्घाटन कर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।
बिहार के विभिन्न जिलों में जिन-जिन महापुरुषों ने अपनी करोड़ों की क़ीमती जमीनों को दान देकर शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया, उनकी आत्मा भी मर्माहत होगी। डॉ. ठाकुर ने कहा विद्यालयों का नाम बड़ी चालाकी के साथ मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।
