बिहार

205 किलो गांजा जब्त, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की ‘आई’ समवाय फुलकाहा ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी के जवानों ने फुलकाहा बीओपी अंतर्गत पथराहा सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 205 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी की विशेष नाका टीम ने पथराहा बीओपी के कार्यक्षेत्र स्थित जटवारा गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या 190/6 के पास भारत की सीमा में लगभग 10 मीटर अंदर संदिग्ध गतिविधि देखी। तलाशी के दौरान नेपाल से भारत की ओर तस्करी कर लाई जा रही लगभग 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि, जवानों की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जब्त गांजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए रविवार को फुलकाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व फुलकाहा बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष निगरानी और सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से सीमा पार सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: