बिहार

बांकीपुर के विकास एवं सुशासन के संकल्प को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है : मंत्री कुमार शैलेन्द्र

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किदवई पुरी स्थित कृष्ण नगर पार्क-1 में राष्ट्रऋषि स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र नमन किया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

इसके उपरांत मंत्री इं॰ शैलेन्द्र ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में जनसमर्थन एवं जनआशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से स्थानीय सम्मानित नागरिकों एवं समाज के वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर नागरिकों का सम्मान किया तथा क्षेत्र के समग्र विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री श्री शैलेन्द्र ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के प्रति जनता का भरोसा लगातार सुदृढ़ हुआ है, जिसका प्रतिबिंब जनसंपर्क अभियान के दौरान नागरिकों के उत्साह, आत्मीय स्नेह एवं व्यापक समर्थन में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की विकासोन्मुख नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली तथा जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया है। आने वाले समय में भी बांकीपुर के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: