बिहार

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements
Ad 1

शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन हो और शिकायतकर्ताओं को उचित न्याय मिल सके।

Related posts

हाशिए पर रहने वाले बच्चों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

ताजिया जुलूस को लेकर दो पक्षों में बवाल, मारपीट और पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

सरकारी फाइलों में कैद भोगीपुर विद्यालय का पुनर्निर्माण, 100 वर्षीय समाजसेवी बोले- सरकार कहे तो खुद बना दूंगा स्कूल

error: