बिहार

मोहर्रम त्याग, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है : राजद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत हक और सच की राह पर चलते हुए जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती है।

नेताओं ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि त्याग, धैर्य, इंसाफ और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की। राजद नेताओं ने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करना ही हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर मोहर्रम मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

error: