बिहार

कटिहार जिला को आई०सी०डी०एस० अंतर्गत राज्य स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान

कटिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS), बिहार द्वारा जारी पोषण ट्रैकर मई-2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में कटिहार जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

मई-2026 की रिपोर्ट में कटिहार का प्रदर्शन :

0-6 वर्ष के बच्चों का वृद्धि निगरानी में कटिहार सबसे अव्वल स्थान पर है I FRS कवरेज: सभी लाभार्थियों का FRS 95.45% रहा, जो राज्य में द्वितीय सर्वोच्च है। राज्य का औसत 90.87% है। VHSND आयोजन: ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन 99.41% और राज्य में तृतीय स्थान रहा। बच्चों का आधार : 0-6 वर्ष के बच्चों का स्वयं का आभा आई०डी० बनवाने में 77.58% के साथ कटिहार पांचवे स्थान पर एवं स्वंय आधार में दुसरे स्थान पर है। इसके साथ साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गृह भ्रमण में तीसरे स्थान पर है। आंगनबाड़ी केंद्र खुलने कि रैंकिंग में कटिहार जिला 99.85% के साथ चौथे स्थान पर है।

Advertisements
Ad 1

जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर आई०सी०डी०एस० टीम को बधाई देते हुए कहा कि – “पोषण ट्रैकर के सभी 21 इंडिकेटर पर लगातार मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट और समय पर THR वितरण से यह संभव हुआ है। हमारा लक्ष्य कुपोषण मुक्त कटिहार बनाना है। सभी सेविका-सहायिकाओं का कार्य सराहनीय है। जिला अन्तर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला स्तरीय टीम द्वारा पोषण ट्रेकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित मोनिटरिंग किया जा रहा है।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कटिहार, कुमारी पूर्णिमा ने बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में लगातार समीक्षा करते हुए मई माह में 99% से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहे, 97.37% गृह भ्रमण हुई और 97.85% सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। THR वितरण में FRS का उपयोग 80.84% रहा । जिले की इस उपलब्धि में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का योगदान सराहनीय है।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: