बिहार

मॉडर्न पेंटाथलन में सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी चांदनी कुमारी को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान


पटना, न्यूज़ क्राइम 24 : प्रधानमंत्री के कार्यकाल के स्वर्णिम बारह साल, बेमिसाल पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा बिहार के सभी अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घर तक पहुंच कर सम्मानित किया जा रहा है। आज उसी कड़ी में बुद्ध मूर्ति, कदम कुआं, पटना की राष्ट्रीय खिलाड़ी मॉडर्न पेंटाथलन खेल की चांदनी कुमारी एवं रूबी कुमारी के घर जाकर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश श्रीवास्तव “राजू”, सह संयोजक राजेश कुमार यादव, विकास कुमार गोल्डी, राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, जे. पी. मेहता, सह-संयोजिका महिला खेल रेणु कुमारी ने संयुक रूप से चांदनी एवं रूबी कुमारी को अंगवस्त्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया की प्रधानमंत्री के जी के द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति किये जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्य को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रयासरत एवं कटिबंध है, उसी कड़ी में आज बिहार के तमाम अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनके घर तक पहुंच कर सम्मान दिया जा रहा है । भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलायें जा रहें “मेडल लाओ, नौकरी पाओ, खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है ।

Advertisements
Ad 1

उक्त अवसर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान पाकर सिल्वर मेडल बायथल ब्राउन मेडल ट्राइथल विजेता चांदनी कुमारी एवं रूबी कुमारी ने भाजपा के प्रयासों की सराहना की एवं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का आभार जताया
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष विकास सिंह मिडिया सह-प्रभारी सुमित शर्मा, संयोजक आईटी सेल मोहित श्रीवास्तव, प्रवक्ता सचिन राणावत, निलेश दत्त तिवारी, शैलेन्द्र नारायण सोनू, कुंदन कुमार, विपुल सिंह, अभिराम शर्मा, रोशन राठौर सहित भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Related posts

शेखपुरा डीएम की सख्ती भूमि विवाद समय पर निपटाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ पहुंचे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

error: