पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पटना सिटी स्थित खाजेकला सामुदायिक भवन में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा पटना महानगर के जिलाध्यक्ष रुप नारायण मेहता अध्यक्षता में पटना साहिब विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 25 जून को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित होने वाले आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, जनसंपर्क एवं विभिन्न जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा , प्रो. दिनेश पटेल , सुरेश सिंह , किरण शंकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
