बिहार

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनेगा भव्य पार्क, बलिदान दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की। अगले साल इसी दिन डॉ. मुखर्जी के नाम पर एक भव्य नया पार्क जनता को समर्पित किया जाएगा।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. मुखर्जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम सम्राट चौधरी के संबोधन के 5 बड़े बिंदु:

Advertisements
Ad 1
  1. चाणक्य के बाद मुखर्जी ने देश जोड़ा:
    पंडित चाणक्य के बाद यदि देश को एक करने वाले कोई नेता थे तो वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, जिन्होंने अखंड भारत के सपने को साकार किया।”_ सीएम ने कहा कि मुखर्जी का राष्ट्रहित और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति समर्पित जीवन प्रेरणास्रोत है।
  2. ‘एक देश-एक विधान’ का नारा मुखर्जी का:
    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे”_ – यह नारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी ने दिया था। BJP की कई पीढ़ियां इस नारे के साथ चलीं।
  3. 2 से 282 सांसद तक का सफर:
    एक समय 1984 में जिस पार्टी के मात्र 2 सांसद थे, वर्ष 2014 में उसी पार्टी के 282 सांसद निर्वाचित हुए।”_ CM ने कहा कि जनसंघ ने लोकतंत्र बचाने के लिए पार्टी का विलय किया था। 1980 में BJP का उदय हुआ।
  4. मोदी ने उखाड़ी धारा 370:
    वर्ष 2019 में भारत की जनता ने मोदी जी को इतनी ताकत दी कि उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फेंका।सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकतंत्र को व्यवस्थित किया।
  5. मोदी सबसे लंबे समय तक पीएम:

श्री नरेंद्र मोदी जी को देश के सबसे लंबे समय के लिए निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है।अटल जी के समय भी 27-28 पार्टियों का गठबंधन था, आज मोदी जी के नेतृत्व में भी उतनी ही पार्टियों की सरकार है।

सीएम का संकल्प: देश पहले, व्यक्ति बाद में, पार्टी सबसे बाद में। उन्होंने कहा कि अगले साल बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी के नाम पर भव्य पार्क समर्पित करेंगे। आज पूरा भारत उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में मौजूद: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद श्री राधा मोहन सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री हरिभूषण ठाकुर बचौल, श्री पवन जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।

Related posts

शेखपुरा डीएम की सख्ती भूमि विवाद समय पर निपटाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ पहुंचे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

error: