बिहार

निर्दोष 14 गौ रक्षकों को रिहा करे सरकार, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन : मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर। शहर के महावीर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में 14 गौ रक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा का विरोध किया। उन्होंने सरकार से सजा पर रोक लगाते हुए संबंधित लोगों को रिहा करने की मांग की।

मनोज सोनी ने कहा कि अगस्त 2022 में मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा, नर्मदापुरम में कथित रूप से गौ तस्करों से गायों को बचाने की घटना के मामले में 12 जून 2026 को 14 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व और गौ संरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गौ रक्षा से जुड़े लोगों को कठोर सजा मिलना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने तथा गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। मनोज सोनी ने कहा कि यदि सरकार 14 गौ रक्षकों की सजा पर रोक लगाकर उन्हें शीघ्र रिहा नहीं करती है, तो देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा और सनातन समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक में संजीव रजक, अंकित गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, यशवंत शर्मा, चंदन कुमार, सुमित मेहता, रुपेश यादव, सत्यम कुमार झा, आरव गुप्ता, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

एम्स पटना में भीष्म क्यूब का निरीक्षण करने पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा

मंदार की धरती पर कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान : संजय सरावगी‎

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भाकपा (माले) ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

error: