पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को रबी 2025-26 के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी। ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 3.96 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।
किन जिलों के किसान हुए लाभान्वित:
मार्च 2026 के तीसरे-चौथे सप्ताह में आई आंधी-तूफान, असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के 13 जिलों में 33% से ज्यादा फसल बर्बाद हुई थी। प्रभावित जिले: सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, अररिया, बेगूसराय, पूर्णिया, दरभंगा, किशनगंज, खगड़िया, मधुबनी, सुपौल एवं भागलपुर।
कितनी राशि का प्रावधान:
- आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले 200 करोड़ रुपये दिए।
- कृषि विभाग के अनुरोध पर अतिरिक्त 60.71 करोड़ स्वीकृत।
- कुल 260.71 करोड़ की व्यवस्था प्रभावित किसानों के लिए की गई है।
सीएम का संबोधन – मुख्य बातें:
- “खजाने से हरसंभव मदद”:सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से किसान नुकसान उठाते हैं। आपदा पीड़ितों को सरकार अपने खजाने से हरसंभव सहायता दे रही है।
- “सिर्फ पैसा नहीं, आत्मविश्वास”: कृषि इनपुट अनुदान योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि खेती में आत्मविश्वास और स्थिरता का माध्यम है।
- डबल इंजन का जिक्र: PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। दो दिन पहले ही PM किसान सम्मान निधि की राशि मिली है। PM फसल बीमा योजना का लाभ सीधे मिल रहा है, बिहार के किसान भी इससे जुड़ें।
- “हर परिस्थिति में साथ”: केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सुरक्षित-टिकाऊ बनाने और आपदा से नुकसान की भरपाई को प्रतिबद्ध है।
कौन रहे मौजूद:
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
