बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में डीएम ने सुनी 14 फरियाद, बोले- “बार-बार चक्कर न काटे जनता

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाहरणालय में सोमवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से आए फरियादियों ने डीएम के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। कार्यक्रम में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए।

किन मुद्दों पर मांगा इंसाफ:

फरियादियों ने जो प्रमुख समस्याएं उठाईं उनमें शामिल हैं:

  1. जमीन विवाद: जमीन मापी कराने, दाखिल-खारिज रोकने, अतिक्रमण और बाउंड्री निर्माण के मामले।
  2. सरकारी योजनाएं: नल-जल योजना की गलत रिपोर्टिंग, PM आवास का लाभ न मिलना, नल-जल कनेक्शन की शिकायत।
  3. मुआवजा व भुगतान: NH के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा और पंप ऑपरेटर का बकाया मानदेय।
  4. अन्य मामले: मिथलेश यादव के मामले में कार्रवाई से मुक्ति, शौचालय निर्माण, सदर अस्पताल में स्वच्छता कार्य हेतु नियोजन और मकान तोड़ने पर रोक लगाने की मांग।

डीएम का सख्त रुख:

Advertisements
Ad 1

जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने एक-एक फरियादी को पास बुलाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी। मौके पर ही संबंधित विभागों के अफसरों को निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।

डीएम ने साफ कहा: जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी आवेदन मिले हैं, उनका निष्पादन तय समयसीमा में हो। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।”_

कौन रहे मौजूद:

इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जनता दरबार प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

error: