बिहार

गंगा बिहार कॉलोनी में सामाजिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गंगा बिहार कॉलोनी में सामाजिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा कॉलोनी के सीमांकन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरविंद कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए तैयार रोडमैप की जानकारी दी तथा सीमांकन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी कठिनाइयों की ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर उपस्थित पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए अपनी विधायक निधि से भी कॉलोनी के विकास कार्यों में सहयोग करने की बात कही।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में पटना की महापौर सिता साहू तथा वार्ड 56 के पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल ने भी क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। समारोह के अंत में अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा बिहार सहयोग समिति के सचिव मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, रविकेश कुमार, कपिल कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नौलेश शर्मा, राज कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय सहित समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

error: