बिहार

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला तथा अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और छापेमारी अभियान के कारण 7 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है।

पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान करीब 17 लीटर अवैध शराब, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा तीन वाहनों को बरामद कर जब्त किया गया है। वहीं वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 26 अभियुक्तों के मामलों का निष्पादन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: