बिहार

शेखपुरा डीएम की सोमवारीय बैठक : लंबित कार्यों पर सख्ती, एक हफ्ते में जमीन चिह्नित करने और 1 लाख वसूली का टारगेट

शेखपुरा, उमेश कुमार :  विकास कार्यों में तेजी और जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने आज ‘मंथन सभागार’ में साप्ताहिक सोमवारीय बैठक की। बैठक में सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा कर पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

1 हफ्ते में जमीन चिह्नित करने का आदेश

डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए एक सप्ताह के भीतर जमीन की पहचान कर रिपोर्ट सौंपें। इसे प्राथमिकता पर करने को कहा गया।

नीलाम पत्र में तेजी, 1 लाख वसूली का टारगेट

जिला नीलामपत्र पदाधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने को कहा गया। हर पदाधिकारी को महीने में कम से कम एक लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया।

Advertisements
Ad 1

जन शिकायतों पर प्राथमिकता

डीएम ने कहा कि ‘जनसमाधान पोर्टल’ और ‘सहयोग शिविर’ के लंबित आवेदन तुरंत निपटाएं। जाति, आय, ओबीसी प्रमाणपत्रों की जांच कर कार्रवाई करें। बिजली उपभोक्ताओं के लंबित आवेदन भी तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। आयुक्त कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय परिवाद और उच्च न्यायालय से जुड़े CWJC, MJC मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

जल-जीवन-हरियाली और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय निर्माण और भवन मरम्मत की समीक्षा हुई। आहर-पइन, कुओं के जीर्णोद्धार और नए चेकडैम बनाकर जल संचयन बढ़ाने पर बल दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीटीओ, एसडीओ, डीसीएलआर समेत सभी जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, डीएम ने 16 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण

error: