बिहार

शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम-एसपी ने की समीक्षा

शेखपुरा, उमेश कुमार :  जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को मंथन सभागार, समाहरणालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

मुख्य निर्देश :

  1. NH, RWD, RCD, DTO एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप से सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वे करें और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
  2. RCD अपने अधीनस्थ सड़कों का सर्वे कर सुधार योग्य स्थलों की सूची परिवहन कार्यालय को दे।
  3. टाटी हथियावां रोड पर चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने के निर्देश कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को दिए गए।
  4. राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का काम तेज करने को कहा गया। टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए जा चुके हैं।

अन्य कार्रवाई :

  • डीएम के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने चकंद्रा के समीप सड़क किनारे के वृक्ष को हटाया।
  • हिट एंड रन मुआवजा के तहत अब तक 95 आश्रितों को भुगतान किया जा चुका है।
  • शेखपुरा को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान की तैयारी की जा रही है।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता NHAI 333A, RWD, RCD, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

बिहार की नई औद्योगिक निवेश नीति 2026 के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच MoU

बिहार : PNB ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

error: