बिहार

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) उद्योग सह खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) एवं बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान मंत्री महोदया ने आईसीडी बिहटा में कंटेनर हैंडलिंग, माल परिवहन एवं अन्य परिचालन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत मंत्री महोदया ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज एवं आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो कृषि एवं खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उनकी भंडारण क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री महोदया ने सेंटर में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर इसकी कार्यप्रणाली और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह सेंटर कृषि उत्पादों के बेहतर संरक्षण, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के माध्यम से किसानों और कृषि-आधारित उद्यमों के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मंत्री महोदया ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में आधुनिक औद्योगिक, लॉजिस्टिक एवं कृषि प्रसंस्करण अवसंरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण, बेहतर आधारभूत संरचना तथा निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न पहलें की जा रही हैं, जिससे रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को गति मिल रही है। यह भ्रमण बिहार सरकार की औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन तथा कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: