जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 26/27 मई 2026 की मध्य रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष रैंडम होटल चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना था। इस दौरान स्वयं पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोसी ने ज़मीन पर उतरकर पूरे सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व किया।
पुलिस टीम ने विभिन्न होटलों के कमरों, एंट्री रजिस्टरों तथा वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की गहन जांच की। अभियान के दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस विशेष अभियान से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
