बिहार

बिहार पुलिस को मिले 19 नए उपाधीक्षक, राजगीर पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत परेड संपन्न

पटना/राजगीर, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सोमवार को 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार पुलिस को 19 नए पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला समादेष्टा मिले, जिन्होंने देश और राज्य की सेवा के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ शपथ ग्रहण की। समारोह का आयोजन 26 मई 2026 को बिहार पुलिस अकादमी के पारण परेड मैदान में किया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान नवप्रशिक्षित अधिकारियों की अनुशासित कदमताल और शानदार मार्च पास्ट ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस ऐतिहासिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मौजूद रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी लेकर नवप्रशिक्षित अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisements
Ad 1

समारोह में बिहार पुलिस अकादमी के अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), डीआईजी (CRPF), पुलिस अधीक्षक नालंदा सहित कई वरिष्ठ पुलिस एवं सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नए डीएसपी अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कड़ी प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब 19 अधिकारियों ने देश की संप्रभुता, कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा की शपथ ली, तो पूरा परेड मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अब ये सभी नवप्रशिक्षित अधिकारी बिहार के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं देंगे और अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा

error: