बिहार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल फोटो मामले में पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को आलमगंज थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। वायरल फोटो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले के सत्यापन के लिए जांच शुरू की गई।

Advertisements
Ad 1

जांच के उपरांत पुलिस टीम ने वायरल फोटो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वायरल फोटो में दिख रहा हथियार उसके एक अन्य साथी के पास है। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर छापेमारी करते हुए दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा

error: