बिहार

नवोदय विद्यालय परीक्षा में बथनाहा के हिमांशु ने लहराया परचम

अररिया, रंजीत ठाकुर। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रश्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा के छात्र हिमांशु कुमार दास ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अष्टम वर्ग में अध्ययनरत हिमांशु ने नवम् वर्ग में नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। हिमांशु, हनुमानवीर दास के पुत्र हैं।

जानकारी के अनुसार नवम् वर्ग में नामांकन हेतु एकमात्र रिक्त सीट के लिए फरवरी माह में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में गणित, विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें हिमांशु ने 86 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। बताया गया कि इस परीक्षा में करीब दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, लेकिन चयन हिमांशु का हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार ने हिमांशु को मिठाई खिलाकर फूलमाला पहनाई तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। वहीं सहपाठियों ने उन्हें भगवत गीता भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर सहायक शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हिमांशु शुरू से ही मेधावी एवं मेहनती छात्र रहा है। उसकी लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उसने यह मुकाम हासिल किया। शिक्षक मिथिलेश कुमार साह ने बताया कि हिमांशु ने किसी प्रकार की कोचिंग, ट्यूशन या मोबाइल का सहारा नहीं लिया। विद्यालय में जो पढ़ाया जाता था, वह घर जाकर उसका नियमित रूप से पुनरावृत्ति करता था और स्वयं तैयारी करता था। वहीं हिमांशु ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उसका पहला प्रयास था। परीक्षा देने के बाद वह निश्चिंत होकर नवम् वर्ग की पढ़ाई में जुट गया था, लेकिन जब परिणाम आया और चयन की जानकारी मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर शिक्षक प्रभाष कुमार, सुरेश कुमार मंडल, नारायण मरांडी, प्रवीर कुमार भगत, गोपाल कुमार बाहरदार, पल्लवी कुमारी, कुसुम पंडित, प्रदीप कुमार मेहता, अमरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

परसा बाजार थाना पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल व केटीएम बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को दबोचा

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपू संग दो गिरफ्तार!

महिला कॉलेज खगौल में 30 घंटे की वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम की शुरुआत

error: