बिहार

शेखपुरा डीएम सख्त : ईंट-भट्टों पर चलेगा सघन अभियान, DRCC रैंकिंग सुधारने के निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार :  जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने शुक्रवार को समाहरणालय में श्रम विभाग, जिला नियोजनालय और DRCC की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ईंट-भट्टों पर छापेमारी, बाल श्रमिकों का रेस्क्यू

डीएम ने जिले के सभी ईंट-भट्टों पर सघन तलाशी अभियान चलाने का आदेश दिया। मजदूरों की स्थिति जांचने और वास्तविक लाभुकों का श्रम कार्ड बनाने के लिए विशेष ‘सहयोग शिविर’ लगाने को कहा। बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने और लंबित आवेदनों का तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया।

DRCC : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर जोर

Advertisements
Ad 1

DRCC की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा- “जिले की रैंकिंग हर हाल में सुधारें। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से कोई योग्य छात्र वंचित न रहे।” रिजेक्ट आवेदनों की कमियां दूर कर तुरंत कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग का आदेश दिया।

अधिक जॉब कैंप लगाएं

जिला नियोजन पदाधिकारी को अधिक से अधिक नियोजन कैंप लगाने, तकनीकी युवाओं को टूल-किट देने और रोजगारपरक योजनाओं से शत-प्रतिशत छात्रों को जोड़ने का निर्देश दिया।

डीएम ने चेतावनी दी कि तय समय में लक्ष्य पूरा न होने या शिथिलता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बैठक में श्रम अधीक्षक, DRCC मैनेजर समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: