बिहार

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया

दिल्ली, सोनू कुमार :  निर्वाचन आयोग ने आज राज्यसभा की दस राज्यों की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा हैं।

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा। अधिसूचना पहली जून को जारी की जाएगी और मतदान 18 जून को होगा। मतगणना भी उसी दिन होगी।

Advertisements
Ad 1

आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके सांसद सी वी शनमुगम के राज्य विधानसभा के लिए हाल ही में निर्वाचित होने के बाद खाली हुई हैं। उपचुनाव भी अगले महीने की 18 तारीख को होगा। गौरतलब कर दूं कि मतदान और वोटों की गिनती 18 जून को होगी, जबकि चुनाव प्रक्रिया 20 जून को संपन्न होगी।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: