बिहार

मधेपुरा में केमिस्टों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा ठप, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं दुकानें

मधेपुरा, गौरव कबीर : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को मधेपुरा में दवा व्यापारियों की एक दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर दिखा। जिले के सभी दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन किया।

सुबह से गिरे रहे शटर, मरीज हुए बेहाल

सुबह से ही जिले के सभी मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे रहे। अचानक दवा दुकानें बंद होने से आम मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पर्ची लेकर भटक रहे मरीज और तीमारदारों को दवा के लिए दर-दर भटकना पड़ा।

सड़कों पर उतरे केमिस्ट, की नारेबाजी

बंद को सफल बनाने के लिए जिले के केमिस्ट सड़कों पर उतरे। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

Advertisements
Ad 1

ऑनलाइन बिक्री और नए नियमों का विरोध

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह हड़ताल सरकार द्वारा लागू की जा रही ऑनलाइन दवा बिक्री और अन्य नियमों के विरोध में है। उनका कहना है कि सरकार की नई नीतियां छोटे दवा व्यापारियों के हितों के खिलाफ हैं और इससे उनका कारोबार चौपट हो जाएगा।

इमरजेंसी सेवा में छूट, प्रशासन रहा अलर्ट

हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ चुनिंदा दुकानों को बंद से छूट दी गई थी। जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

केमिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related posts

बिहार में सार्वजनिक जगहों पर लगेंगे पैनिक बटन, बटन दबाते ही पहुंचेगी डायल-112; ADG बोले- रिस्पांस टाइम और घटाएंगे

डीएम ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, बोले- ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की 100% हाजिरी और स्कूलों में बिजली-पानी जरूरी

डीएम ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, बोले- सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

error: