फुलवारीशरीफ, अजित। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पटना के ए.एन. सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान में “समाज सुधार सम्मेलन” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उलेमा, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए. सम्मेलन में समाज सुधार, शिक्षा, आपसी भाईचारा और इंसानियत के संदेश पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू विधानमंडल दल के नेता श्रवण कुमार, बिहार स्टेट वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अहमद अशफाक करीम, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना अज़हर मदनी, बिहार जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मौलाना बदर मुजीबी, महासचिव मौलाना अब्बास, मौलाना मशहूद कादरी, डॉ. फैज कादरी तथा इमारत ए शरिया के नाजिम मुफ्ती सईदुर्रहमान कासमी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज को नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत, शिक्षा और अच्छे आचरण से बदला जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को शिक्षा से जोड़ना और समाज में फैल रही बुराइयों को खत्म करना बेहद जरूरी है. सम्मेलन में आपसी एकता, गंगा-जमुनी तहजीब और इंसानियत को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान फुलवारी शरीफ के नासिर हुसैन कादरी ने बिहार जमीयत उलेमा के सदर का गुलपोशी कर स्वागत किया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे. सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता और भाईचारा बढ़ाने का काम करते हैं. लोगों ने उम्मीद जताई कि समाज सुधार और इंसानियत का यह संदेश आगे भी जारी रहेगा।
