बिहार

स्वास्थ्य उप केंद्र का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

शेखपुरा,  उमेश कुमार : स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने आज शनिवार को अरियरी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री संजय कुमार और एसडीएम सुश्री प्रियंका कुमारी की टीम ने किया। टीम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजी की जांच की और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति का मिलान किया। जांच में संचिका सही तरीके से संधारित न मिलने और कुछ कर्मी ड्यूटी से गायब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई गई।

अधिकारियों ने दवा स्टॉक रूम का भी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को मुफ्त दवाइयां समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिल रही हैं या नहीं। साफ-सफाई और ओपीडी सेवाओं का भी अवलोकन किया गया।

Advertisements
Ad 1

अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले और लापरवाह कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मरीजों को बेहतर इलाज और दवाइयां मिलना उनका अधिकार है।”

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरियरी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि आम जनता की सहूलियत के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: