बिहार

बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पटना, सुनील कुमार : उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने सभी योजनाओं को निर्धारित समय से पहले और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और काम में उदासीनता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक के मुख्य निर्देश:

  • बाढ़ और अल्प वर्षा दोनों स्थितियों के लिए सभी तैयारी समय से पहले पूरी करें।
  • कटाव निरोधी कार्यों, तटबंधों की मरम्मति, बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्री और संवेदनशील स्थलों की निगरानी पर विशेष फोकस।
  • एक महीने में पूरा होने वाले काम को दो महीने के वर्क प्लान का इंतजार न कराकर समय से पहले निपटाएं।
  • बाढ़ के समय बांधों पर मुस्तैदी से पेट्रोलिंग और लगातार निगरानी रखें।
  • पटवन सीजन से पहले सभी नहरों की जांच और मरम्मति कराकर पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाएं।
  • अधिकारी दफ्तर तक सीमित न रहें, क्षेत्र में जाकर काम देखें।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर काम करने वालों को बधाई मिलेगी, लेकिन लापरवाही पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खुद भी नहरों के अंतिम छोर तक जाकर जांच करने की बात कही।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियंता प्रमुख उपस्थित रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: