बिहार

जहानाबाद पुलिस केंद्र में परेड आयोजित, जवानों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का दिया गया संदेश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस केंद्र, जहानाबाद में परेड का आयोजन किया गया। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के जवानों एवं पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्साह को सुदृढ़ करना था।

परेड के दौरान विभिन्न टुकड़ियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा जवानों को व्यावसायिक उत्कृष्टता बनाए रखने, समय पालन एवं बेहतर कार्य संस्कृति अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और प्रशिक्षण से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा जवानों में टीम भावना और आत्मविश्वास मजबूत होता है। कार्यक्रम में पुलिस केंद्र के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related posts

ग्रामीणों के बीच वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

error: