बिहार

शेखपुरा में जीविका की 35 महिलाओं के लिए 31 दिनी सिलाई प्रशिक्षण शुरू

शेखपुरा, उमेश कुमार : शेखपुरा जिले के आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को जीविका से जुड़ी 35 महिलाओं के लिए वस्त्र सिलाई-निर्माण विषय पर 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संतोष कुमार सोनू और आरसेटी निदेशक ने संयुक्त रूप से किया।

आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान महिलाओं के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Related posts

IGIMS पटना में शिक्षक दिवस पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने साझा किए विचार

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

error: