बिहार

शेखपुरा डीएम ने किया बुनियादी केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने बुधवार को जिले में सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुनियादी केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बुनियादी केंद्र में सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचता पाया गया। हालांकि कुछ कर्मी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। जिला पदाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार कर उनसे अविलंब स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए।

डीएम ने कहा कि बुनियादी केंद्र की सुविधाएं सराहनीय हैं, लेकिन अंतिम व्यक्ति तक लाभ तभी पहुंचेगा जब लोगों को इसकी जानकारी होगी। उन्होंने सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा ताकि अधिक जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद वन स्टॉप सेंटर में सभी अधिकारी-कर्मी कार्यस्थल पर मुस्तैद पाए गए। परिसर की सफाई, फाइलों का रखरखाव और पंजी का अद्यतनीकरण संतोषजनक रहा।

जिला पदाधिकारी ने कहा, “सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जबकि बेहतर कार्य करने वाले केंद्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे।

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: