बिहार

फुलवारीशरीफ में 1.27 करोड़ की सड़क व नाला निर्माण योजना का शुभारंभ

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम रजक ने शुक्रवार को नगर परिषद फुलवारीशरीफ अंतर्गत वार्ड संख्या 11 और 12 में कुल 1 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत वार्ड संख्या 11 में साकेत बिहार मोड़ से ज्ञान ज्योति स्कूल होते हुए शिवनारायण चौक से रामसेवक शर्मा के मकान तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या 12 में पेठिया बाजार स्थित ईश्वरी सिंह के गोदाम से रानीपुर पुल तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण होगा। शिलान्यास कार्यक्रम नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने विधायक श्याम रजक का फूलमाला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्याम रजक ने कहा कि सड़क और नाला निर्माण क्षेत्र के विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा किया जा रहा है और समय पर निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 11 में 61 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या 12 में 66 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही साकेत बिहार मोड़ पर जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगाने तथा बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन रामसेवक शर्मा ने किया। मौके पर नगर परिषद महानगर अध्यक्ष मो. मिनहाज आलम, वार्ड पार्षद कमलेश कुमार, वार्ड पार्षद बबीता देवी समेत कई जनप्रतिनिधि, जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार

error: