बिहार

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस सख्त, ‘शक्ति सुरक्षा दल’ की समीक्षा बैठक आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के नेतृत्व में संचालित “शक्ति सुरक्षा दल” छात्राओं, युवतियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक मध्य की दीक्षा द्वारा “शक्ति सुरक्षा दल” के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में दोनों टीमों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और टीम को निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाएं तथा छात्राओं एवं महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और “शक्ति सुरक्षा दल” आगे भी पूरी सक्रियता के साथ कार्य करता रहेगा।

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: